पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस दल दिल्ली और मुुंबई रवाना

पुलिस दल दिल्ली और मुुंबई रवाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद|कार्यवाहक पुलिसअधीक्षक डीआईजी बहादुरसिंह राठौड़ ने मंगलवार को साउथ अफ्रीकन ठग मुसीफी खुसी पुत्र मुसीफी से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने 2 टीमों का गठन कर उन्हें रवाना किया। सिटी थाना प्रभारी अशोक मीणा ने बताया कि डीआईजी राठौड़ ने मंगलवार को साउथ अफ्रीकन ठग की रिमांड अवधि के दौरान बताए गए देहली और मुंबई के साथियों से पूछताछ के लिए 2 टीमों का गठन किया। एक टीम श्रीनगर थाना प्रभारी सुगनसिंह और दूसरी टीम एएसआई मगनसिंह के नेतृत्व में देहली और मुंबई रवाना की गई है। टीमों में स्पेशल टीम के विजयसिंह, प्रवीण कुमार युसूफ खान, पप्पूलाल और कांस्टेबल गजेंद्रसिंह को शामिल किया गया है। डीआईजी राठौड़ ने निर्देश दिए कि एएसपी केकड़ी सुरेश मीणा और डीएसपी ग्रामीण हरिप्रसाद सोमानी पूरे मामले की मॉनिटरिंग करेंगे।