पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र पर होगी घर घर घट स्थापना

नवरात्र पर होगी घर-घर घट स्थापना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी| नवरात्रमहोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों पर सजावट तथा गरबा रास को लेकर तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। खिड़की गेट स्थित बड़पीपलेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा गरबा रास को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समिति के प्रवक्ता डॉ. राजेंद्र लखारा ने बताया कि मंदिर परिसर में गुरुवार को माता की मूर्ति की स्थापना की जाएगी तथा रात 8 बजे से गरबा रास होगा। उन्होंने बताया कि शुभारंभ पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न गौतम होंगे। गरबा रास के दौरान प्रतिदिन कई तरह की प्रतियोगिता होंगी इसमें डांडिया नृत्य, फैंसी ड्रेस, रंगोली सजाओं, क्विज प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिता होगी। नवरात्र समाप्ति के बाद 3 अक्टूबर को दोपहर जुलूस निकाला जाएगा। जैन एकता मंच की ओर से सापण्दा रोड स्थित आर्य समाज परिसर में जैन गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

बाघसुरी|ग्रामीणक्षेत्र में गुरुवार को घट स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र महोत्सव का आगाज होगा। घरों मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि नसीराबाद मार्ग स्थित देवरी माता के मंदिर पर गुरुवार को सुबह अखंड ज्योत प्रज्वलित कर घट स्थापना की जाएगी। मंदिर में नौ दिनों तक माता की विशेष पूजा होगी धार्मिक कार्यक्रम होंगे। ग्राम राजगढ़ स्थित मसाणियां भैरवधाम पर भी मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सान्निध्य में मां कालका की विशेष पूजा अर्चना कर अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। भैरवधाम के अविनाश सैन ने बताया कि धाम पर नवरात्र महोत्सव के दौरान छठ पर मेला भरेगा।

रामसर|श्रीनगररोड स्थित मावली वाले माताजी मंदिर में बाडिया वाले बालाजी मंदिर में विशेष सजावट कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

मेवदाकलां|ग्रामबघेरा में नवरात्र पर्व गुरुवार से मनाया जाएगा। नौ दिन गरबा रास का आयोजन रहेगी। घरों में घट स्थापना कर दुर्गा पूजा की जाएगी। ब्रह्माणी माता मंदिर में पंडित कृष्ण गोपाल कनेछन कलां के सान्निध्य में 11पंडितों द्वारा शतचंडी का नौ दिन तक पाठ होगा। खिड़की वाले बालाजी मंदिर में अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा।

पीसांगन|कस्बेमें नवरात्र स्थापना गुरुवार को विविध आयोजन के साथ की जाएगी। गली मोहल्लों में गरबा नृत्यों किया जाएगा।

मसूदा|कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार से शुरू ह