पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती आज
केकड़ी| भाजपादेहात मंडल केकड़ी के तत्वावधान में 25 सितंबर को सुबह 10.15 बजे नगर पालिका कक्ष में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न गौतम होंगे। अध्यक्षता देहात भाजपा मंडल महामंत्री प्रेमचंद शर्मा करेंगे। महामंत्री प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष बीपी सारस्वत के निर्देशानुसार जयंती महोत्सव के साथ ही इस मौके पर जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए धन संग्रह के संदर्भ में भी चर्चा की जाएगी। भाजपा समर्थित सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, भाजपा देहात मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य ग्रामों के भाजपा अध्यक्ष, महामंत्री मोर्चा, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, महामंत्री भाग लेंगे।