पौने तेरह लाख के अवार्ड पारित
केकड़ी| राजस्थानविधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के आदेशानुसार 22 से 27 सितंबर तक केकड़ी स्थित चारों न्यायालय परिसर में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 22 सितंबर को कुल छह प्रकरण निस्तारित किए गए। 23 को 16 प्रकरण निस्तारित किए गए। 24 को एडीजे न्यायालय में कुल सात एमएसी प्रकरण का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इसमें कुल 12 लाख 72 हजार रुपए का अवार्ड पारित किया गया। न्यायालय एसजेएम 01 केकड़ी में 4, न्यायालय एसीजेएम में 2, केकड़ी में 8 जेएम में एक प्रकरण का निस्तारण लोक अदालत की भावना से राजीनामा के माध्यम से किया गया। इस मेगा लोक अदालत को सफल बनाने के लिए केकड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज आहूजा, हेमन्त जैन, मदनगोपाल चौधरी, सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने सहयोग प्रदान किया। लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित होने वाले प्रकरण में किसी भी पक्ष की हार जीत नहीं होती है।