पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघ के चुनाव 14 को

शिक्षक संघ के चुनाव 14 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी|राजस्थान शिक्षकसंघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी के चुनाव 14 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ में होंगे। संघ के जिलाध्यक्ष बिरदीचंद वैष्णव ने बताया कि जिले की नौ उपशाखाओं के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर 1.30 बजे तक नाम वापसी, 2 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो 3 बजे से मतदान शुरू होगा। जिला मंत्री महेन्द्र लखारा के अनुसार जिला कार्यकारिणी में वही व्यक्ति नामांकन प्रस्तुत कर सकेगा, जो संगठन में तीन वर्षों से नियमित सदस्य होगा।

कलेक्टरको भेजा पत्र:राजस्थान शिक्षकसंघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष बिरदीचंद वैष्णव ने शिक्षा अधिकार अधिनियम का उल्लंघन कर अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के समय शिक्षकों को भामाशाह कार्ड आदि कार्यों में लगाने का विरोध किया है। उन्होंने कलेक्टर को पत्र भेजकर चुनाव कार्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को विद्यालय भेजने की मांग की है।