सड़कों के लिए 76 लाख स्वीकृत
कादेड़ा| कस्बेमें दो सीमेंटेड सड़कों के लिए 76 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। सरपंच अाशाराम वैष्णव ने बताया कि कादेड़ा टेलीफोन एक्सचेंज से गुर्जर मोहल्ला होते हुए मेहरूं रोड तक सी.सी. रोड के लिए 36 लाख 40 हजार शाहपुरा केकड़ी रोड से पुराना कादेड़ा तेजाजी चौक तक सी.सी. सड़क के लिए 39 लाख 21 हजार रुपए की स्वीकृति केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम की अनुशंसा पर की गई है। वहीं अलाम्बू, देवपुरा कंवरपुरा में 22 लाख की लागत से पानी की टंकी निर्माण पाइप लाइन का कार्य पूरा किया जा चुका है।