- Hindi News
- जयपुर चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आज से चलेगी
जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आज से चलेगी
सुविधा
अलवर | जयपुर-चंडीगढ़इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार से चलेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। यह ट्रेन प्रतिदिन शाम 4.40 बजे जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी और शाम 6.53 बजे अलवर आएगी। यहां तीन मिनट रुकेगी। अगले दिन सुबह 4.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। 16 सितंबर से प्रतिदिन दोपहर 12.45 बजे चंडीगढ़ -जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस चंडीगढ़ से जयपुर के लिए रवाना होगी। रात 9.32 बजे अलवर आएगी। रात 12.50 बजे यह ट्रेन जयपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जिंद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र अंबाला स्टेशन पर रुकेगी। अभी तक अलवर होकर सप्ताह में तीन दिन अजमेर- चंडीगढ़ गरीब रथ जाती है।
यहहोगा किराया
इसट्रेन से चंडीगढ़ का किराया स्लीपर क्लास में 260 रुपए, थर्ड एसीमें 700 और सेकंड एसी में 1005 रुपए है। इसके अलावा जयपुर का किराया स्लीपर क्लास में 140, थर्ड एसी में 485 और सेकंड एसी में 690 रुपए होगा।