जाट समाज की प्रतिभाएं सम्मानित
ब्राह्मण सभा ने लिया िनशुल्क कक्षा चलाने और प्रतिभाओं के सम्मान का िनर्णय
जिंदोलीपरगना जाट समाज की ओर से गांव जिंदोली में रविवार को जाट समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेन्द्र शास्त्री ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र - छात्राओं का उत्साह बढ़ता है इसलिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुंडावर विधायक धर्मपाल चौधरी ने कहा कि जाट समाज परगना जिंदोली में 12 वर्षों से सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है समाज के अनेक प्रतिभावान छात्र - छात्राएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्टतम सेवाएं दे रहे है विधायक ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागकर सामाजिक उत्थान के लिए सभी को आगे आना चाहिए इस दौरान ओमप्रकाश किन्ना , रोहिताश काजला, उपसरपंच बंशीलाल चौधरी, एमपीएस श्योनारायण चौधरी, परगना अध्यक्ष धर्मचंद चौधरी, भूपसिंह चौधरी, श्रीचंद पटवारी, मांगेराम चौधरी, मुरली ठेकेदार और बलवान सिंह चौधरी नंगली ओझा, किशन चौधरी आदि मौजूद रहे
खैरथल. समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित करते अतिथि