आभूषण की दुकान पर डेढ़ लाख की ठगी
खैरथल. कस्बेमें शनिवार को आभूषण की दुकान पर करीबन डेढ़ लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया। 40 फीट रोड स्थित झालानी ज्वैलर्स की दुकान पर दोपहर करीबन 3 बजे दो पुरुष दो महिलाएं पहुंची। दुकानदार कैलाश झालानी से कानों के टोप्स खरीदने के लिए कहा जिस पर दुकानदार ने कानों के टोप्स निकालकर उनको दिखाए। दो टोप्स पसंद आने पर रख लिए तथा एक हजार रुपए देकर बगल वाली दुकान से कपड़े खरीदकर बिल देने की बात कही। जाने के बाद दुकानदार ने टोप्स देखे तो गायब मिले। दुकानदार ने तुरंत दुकान से बाहर निकलकर देखा तो आसपास उनमें से कोई दिखाई नहीं दिया। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन ठगों का कोई सुराग नहीं लगा।