पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस मनाया

हिंदी दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरथल. कस्बेमें किशनगढ़ रोड स्थित गीता देवी महाविद्यालय में हिंदी साहित्य एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी केआर पहाड़िया के तत्वावधान में हिंदी दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य बीएन अवस्थी व्याख्याताओं ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अधिकारी केआर पहाड़िया ने मंच संचालन करते हुए अपनी भाषा स्वर्ग से बढ़कर विषय पर कविता पाठ किया। इसके बाद वर्तमान में हिंदी भाषा की प्रासंगिकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 60 स्वयंसेवक-सेविकाओं ने भाग लिया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने गोद लिए हुए ग्राम नांगल मौजिया में साक्षरता की अलख जगाई। कार्यक्रम में सुभाष मीणा, विक्रम सिंह यादव, श्यामलाल वर्मा, शिल्पी गुप्ता, उर्मिला शर्मा, हरगोविंद सिंह, राजीव कुमार, विजय कुमार, कृष्णा कुमारी, मेघा, चंचल, पुष्पा, रेखा, शोभा, राखी, पूजा, सोनाली, मनोज, संजू आदि मौजूद थे।

नीमराना: क्षेत्रके राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हिन्दी सप्ताह के दौरान शनिवार को हिन्दी दिवस संगोष्ठी हुई। इसमें कॉलेज प्रिंसिपल अशोक शर्मा ने हिन्दी की शब्दकोष की उत्कृष्टता के बारे में बताया। आप सभी भाषा का सम्मान करें तथा हिन्दी को दोयम दर्जा दें। प्रवक्ता शिवकरण मेघवाल, मनीष गोयल, नेहा शर्मा, लवकुश शर्मा, प्रवीण कुमार, रामकिशन मीणा आदि ने हिन्दी की वास्तविकता के बारे में बताया। संचालन प्रवक्ता सीपी सैनी एवं निशा यादव ने किया।

आजहोंगे कई कार्यक्रम

राजगढ़.राजकीयमहाविद्यालय में हिन्दी सप्ताह प्राचार्य राधेश्याम मीना की अध्यक्षता में शनिवार से शुरू हुआ। प्रोफेसर डॉ. देशराज वर्मा ने बताया कि हिन्दी सप्ताह के तहत विचार गोष्ठी, निबंध लेखन, काव्य गोष्ठी आशुभाषण सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर प्रथम दिन हिन्दी भाषा की प्रासंगिकता तथा सरोकार को लेकर विचार गोष्ठी हुई। इसमें प्रो. बाबूलाल बैरवा, रामजीलाल शास्त्री, डॉ. भरतलाल मीना, चन्द्रभान मीना रेणु तायल ने हिन्दी भाषा, प्रयोग वैश्विक परिदृश्य सहित अन्य सरोकारों को व्यापक परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।