छत से गिरने से महिला की मौत
खैरथल. कस्बे में शुक्रवार की रात्रि को छत से गिरने से एक महिला की मौत हो गई इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि कस्बे में स्थित आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक स्कूल में चौकीदार का काम करने के लिए नेपाली पति-प|ी रहते है जिसमें से चक्का सोनी की 30 वर्षीय प|ी विदश निवासी दरना थाना मंगलसेन नेपाल हाल निवासी आदर्श विद्या मंदिर स्कूल खैरथल शुक्रवार को रात्रि में करीबन 11 बजे पानी पीकर छत से नीचे कूला कर रही थी तभी अचानक बैलेंस बिगडऩे से नीचे गिर गई जिसे सीएचसी खैरथल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया