एथलीट मीट का समापन
खैरथल. विजयी मुद्रा में प्रतिभागी।
खैरथल. एंजिलएकेडमी विद्यालय की ओर से इस्माइलपुर रोड पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलीट मीट का समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इस्माइलपुर के सांई कल्याण ने की मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लायंस क्लब अध्यक्ष विनोद वलेचा, दलीप किशनानी, स्टार स्कूल के प्राचार्य सीपी सिंह मौजूद रहे। विद्यालय संचालिका ज्योति आडतानी ने बताया कि एथलीट मीट के अंतिम दिन बनाना रेस में अंकित को गोल्ड, कमलदीप को सिल्वर कृष्णा को ब्रोन्ज मैडल मिला। फ्राग रेस में अभिमन्यु को गोल्ड, जय को सिल्वर अविनाश को ब्रोन्ज, लेमन स्पून में गोल्ड खुशी को सिल्वर मुस्कान को मिला, बॉल बैकेट रेस में जितेंद्र, अंकित, दिपांश को गोल्ड, निलांश, विनय, निशांत को सिल्वर भविष्य, वंश, नितिन को ब्रोन्ज मैडल मिला, अम्ब्रेला रेस में गोल्ड सिमरन खुशी को, सिल्वर टीया हर्षदीप को, ब्रोन्ज रवि रोघा दीपांशी को मिला, 250 मीटर रेस में देव, भुनेश, राहुल, दीपिका को गोल्ड, चर्चिल, चिरायु, रितिक, कनक को सिल्वर गुलशन, हर्ष, साहिल, दीक्षा को ब्रोन्ज मैडल मिला, 450 मीटर रेस में अजय, एकता को गोल्ड, युगल, अंजलि को सिल्वर अरूण सारिका को ब्रोन्ज मैडल मिला।