पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनिर्वाचित प्रधान रोघा का कई जगह स्वागत

नवनिर्वाचित प्रधान रोघा का कई जगह स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरथल. किशनगढ़बास प्रधान ओमप्रकाश रोघा का विजयी जुलूस।

खैरथल. कस्बेसे पहली बार किशनगढबास पंचायत समिति का प्रधान बनने पर प्रधान ओमप्रकाश रोघा का जगह-जगह स्वागत किया गया। ओमप्रकाश रोघा किशनगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड नं. 6 से भाजपा की टिकट पर चुनाव जीते हैं। किशनगढ़बास विधायक रामहेत सिंह यादव, नवनिर्वाचित प्रधान ओमप्रकाश रोघा के विजयी जुलूस का किशनगढ़बास खैरथल के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कई व्यापारिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। किशनगढ़बास से खैरथल पहुंचने पर किशनगढ़ रोड, हेमू कालाणी चौक, सब्जी मंडी, मेन मार्केट, सिंधी बाजार में विभिन्न सामाजिक व्यापारिक संगठनों की ओर स्वागत कर मिठाइयां वितरित की गई। किशनगढ़ रोड पर झूलेलाल मंदिर के सामने सिंधी समाज की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान हरीश रोघा, खेमचंद रोघा, गोविंद चंचलानी, गोविंद रोघा अनिल रोघा, तिलकराज जंगी, अशोक महलवानी, अशोक चंचलानी, कल्लूमल सरपंच, धर्मदास बच्चानी, नवल लखानी, टीकम मूरजानी, अशोक खजनानी सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।