पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुदादा आसूराम महाराज का वर्शी उत्सव आज

गुरुदादा आसूराम महाराज का वर्शी उत्सव आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरथल. कस्बेमें स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में 8 फरवरी को गुरु दादा आसूराम जी महाराज का वर्शी उत्सव मनाया जाएगा। आश्रम के संत हरीश प्रेमप्रकाशी ने बताया की प्रेम प्रकाश आश्रम में 8 फरवरी रविवार को वर्शी उत्सव के तहत सुबह 5 बजे प्रभात फेरी कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। इसके बाद प्रात: 8 बजे से 9 बजे तक हवन-यज्ञ, प्रात: 9 से 12 बजे तक सत्संग, दोपहर 12 बजे विशाल आम भंडारा, सायं 4 से 6:30 बजे तक सत्संग-प्रवचन तथा 6:30 बजे आरती के पश्चात प्रेम प्रकाश संप्रदाय के मंडलाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश महाराज द्वारा फोन पर पल्लव पाकर वर्शी उत्सव का समापन कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

बाबा शीतलदास महाराज का मेला आज

खैरथल. कस्बेके समीपवर्ती गांव रेणागिरी में बाबा शीतल दास महाराज का मेला 8 फरवरी को बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। बेनामी आश्रम रेणागिरी के महंत बालकदास ने बताया की शनिवार को अखंड रामायण पाठ का समापन कर रात्रि 8 बजे सत्संग प्रवचन का आयोजन किया गया। रविवार को मेले में सत्संग प्रवचन एवं विशाल आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे।