हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
टपूकड़ा| पुलिसने हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी पर दो साल पहले हत्या करने के प्रयास का आरोप लगा था, लेकिन आरोपी तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने महबूब पुत्र सरदार खां निवासी नंगला डूंगर थाना खैरथल को उसके घर से गिरफ्तार किया। महबूब पर 22 अप्रेल 2013 की शाम क्षेत्र के नाखनौल में 10 चक्का ट्रक के आगे बोलेरो गाड़ी लगाकर अपने साथियों के साथ चालक परिचालक के साथ मारपीट कर फायर करके कई लोगों को घायल करने के आरोप थे। महबूब घटना वाले दिन से ही फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस को तलाश थी।