पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने किया नए प्रधान का स्वागत

ग्रामीणों ने किया नए प्रधान का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने किया नए प्रधान का स्वागत

बहरोड़. पंचायतसमिति के प्रधान पद पर कृषि उपज मंडी सदस्य अजीत सिंह ठेकेदार की पुत्र वधू रीना यादव के निर्विरोध चुने जाने पर उनके गांव सोरवा पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर गांव में खुशी का माहौल बना रहा। लोगों ने गुलाल लगा कर मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।

माजरीकलां.रीनायादव को बहरोड़ पंचायत समिति प्रधान पद पर निर्वाचित किए जाने पर डवानी नवयुवक मंडल ने लड्‌डू बांटकर खुशी का इजहार किया। जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रधान पद के चुनाव में सौरवा गांव निवासी रीना यादव पुत्र वधू अजीत ठेकेदार सदस्य कृषि उपज मंडी खैरथल को बहरोड़ पंचायत समिति प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित किए जाने पर नवयुवक मंडल डवानी के सदस्यों ने लड्डू बांटे। इस मौके पर नवयुवक मंडल के विक्रम सिंह यादव, प्रदीप यादव, नगेन्द्र यादव, रवि कुमार, उप सरपंच अशोक यादव नवयुवक मंडल सदस्य मौजूद थे।