प्रतिभाओं का किया सम्मान
खैरथल. सांस्कृितक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
बानसूर. समारोह में बालिका को सम्मानित करते अतिथि।
बानसूर| अग्रवालसमाज बानसूर की ओर से समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह गुरुवार रात्रि को अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल ने की। समाज के अध्यक्ष ने समाज को एकजुट संगठित रहने पर बल दिया। किशनलाल गोयल ने अतिथियों का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन डॉ. सुभाष अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर राजस्थानी गायक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व अग्रवाल समाज बानसूर अग्रवाल नवयुवक मंडल के तत्वाधान में अग्रसेन भवन में अग्रसेन महाराज की जयंती मनाई गई। इसके तहत अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर सरपंच मोहन लाल रजक, उपसरपंच महेश ढांचोलिया, पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र नावरिया, रामवतार ऐरन , रघुनंदन सिंघल, नमोनारायण जैन, सतीश बुटेरी वाला, ओमप्रकाश गोयल, गिर्राज प्रसाद गर्ग, जगदीश प्रसाद गोयल, सीताराम अग्रवाल, योगेश सिंघल, सन्तोष गर्ग, बाबूलाल अग्रवाल, पंकज बंसल, सुनील गोयल आदि मौजूद थे।
प्रतिभाओंसे बनती है समाज की पहचान
खैरथल| अग्रवालनवयुवक मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह के तहत प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए बीएमए अध्यक्ष ओपी अग्रवाल ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं से ही समाज की पहचान बनती है। इसके लिए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अपने हुनर दिखाते हुए आगे आना चाहिए तथा समाज को भी इन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। इस दौरान ओपन डांस प्रतियोगिता हुई। इसमें एंजिल एकेडमी को प्रथम पुरस्कार, हैपी किड्स को द्वितीय तथा केटाईम्स स्कूल को तृतीय पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में जज के रूप में कोरियोग्राफर कपिल जस्सी जैसवाल थे।