- Hindi News
- भाजपा सरकार में विकास कार्यों की रहेगी भरमार : विधायक
भाजपा सरकार में विकास कार्यों की रहेगी भरमार : विधायक
खैरथल. पेयजल योजना का उद्घाटन करते विधायक रामहेत यादव।
भास्कर न्यूज. खैरथल
कस्बे के निकटवर्ती गांव जगता बसई में 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित पेयजल योजना का उद्घाटन किशनगढ़बास विधायक रामहेत यादव ने शुक्रवार को किया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक रामहेत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों की भरमार रहेगी। क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य करवाएं जाएंगे जिसके तहत बिजली - पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रिंकू मेहता ने बताया कि पेयजल योजना के तहत जगता बसई गांव में 26 लाख रुपए की लागत से तीन पानी की बड़ी टंकियां बनाई जाएगी तथा दो बड़े बोरिंग करवाए जाएंगे। इस दौरान विधायक अन्य अतिथियों का साफा पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अशोक गुप्ता, भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ. रिंकू मेहता, जमील खान, सरपंच प्रभातीराम प्रजापत, उपसरपंच सुखराम सहित सभी पंच ग्रामीण मौजूद थे।