भावनगर-दिल्ली ट्रेन का स्वागत आज
खैरथल | कस्बेमें शुक्रवार से नई साप्ताहिक ट्रेन भावनगर-दिल्ली आएगी। जिसका खैरथल स्टेशन पर खैरथल विकास मंच की ओर से स्वागत किया जाएगा। इस संदर्भ में खैरथल विकास मंच के उपाध्यक्ष श्यामलाल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को यह ट्रेन दिल्ली की तरफ सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर तथा उसी दिन शाम को भावनगर गुजरात से शाम 3 बजकर 30 मिनट पर आएगी।