पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोन सीमा बढ़ाने चुनाव का िनर्णय

लोन सीमा बढ़ाने चुनाव का िनर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| शिक्षाको ऑपरेटिव थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटी की रविवार को हुई आमसभा में कई निर्णय लिए गए। इनमें सदस्यों के अधिकतम लोन राशि को बढ़ाकर चार लाख रुपए करने 12 पदाधिकारियों के चुनाव कराने का निर्णय भी शामिल है। संस्था के मंत्री डॉ. घनश्याम सैनी ने बताया कि 97 में संविधान संशोधन अधिनियम के तहत सोसायटी के आदर्श अधिनियम में परिवर्तन कर आरक्षण व्यवस्था लागू की गई। अब दो पद महिलाओं के लिए, एक पद एससी के लिए एक पद एसटी के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सोसायटी के पदाधिकारियों की संख्या 11 से बढ़ाकर 12 की गई। सदस्यों को अधिकतम लोन देने की राशि को तीन लाख से बढ़ाकर चार लाख करने का निर्णय लिया गया। संस्था के सदस्यों को दस प्रतिशत की दर से लाभ बांटने का निर्णय किया गया। यह लाभ ऑडिट होने के बाद दिया जाएगा। आमसभा की अध्यक्षता सत्य नारायण शर्मा ने की। कार्यक्रम में उप रजिस्ट्रार अरुण कुमार कपूर को सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई। खैरथल के रजिस्ट्रार जयनारायण सिंह, मुकेश भार्गव, मोहनलाल कैलाश मीणा संस्था के वरिष्ठ सदस्य त्रिलोक शर्मा का सम्मान किया गया। सोसायटी के पदाधिकारियों सदस्यों ने विचार व्यक्त किए।

अलवर. शिक्षा को-ओपरेटिव सोसायटी की बैठक को संबोधित करते घनश्याम सैनी।