पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसों में नहीं प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा

बसों में नहीं प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोड़ावास | अलवर-बहरोड़मार्ग सोड़ावास-खैरथल मार्ग पर चल रही परिवहन निगम की बसें हो या निजी बसें, अधिकांश बसों में प्राथमिक चिकित्सा सुविधा नहीं है। सोड़ावास कस्बे से गुजरने वाली गंगानगर, घड़साना, सरदारशहर एवं हरियाणा राज्य में जाने वाली रोडवेज निजी बसों में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। नियमानुसार प्रत्येक बस में चाहे वह निजी हो या सरकारी उसमें प्राथमिक चिकित्सा सुविधा होनी अनिवार्य है। इसके तहत बसों में अलग से चिकित्सा पेटी बनी होती है। जिसमें यात्रियों के लिए उल्टी, दस्त, बुखार सिरदर्द की गोलियां, दुर्घटना घटित होने पर तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए लिए टिंचर, पट्टी रुई रखी होनी चाहिए। मगर बसों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। बसों में फर्स्ट एड बाक्स के साथ-साथ शिकायत पुस्तिका भी उपलब्ध कराने का नियम है।