ब्यास के लिए सत्संग स्पेशल ट्रेन 25 को
अलवर | राधास्वामी सत्संग में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने 25 सितंबर को अजमेर-ब्यास सत्संग स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 25 सितंबर को सुबह 8.30 बजे अजमेर से रवाना होकर दोपहर 1.18 बजे अलवर रात 1.30 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में 29 सितंबर को शाम 4.15 बजे ब्यास से अजमेर के लिए रवाना होगी। 30 सितंबर को सुबह 4.53 बजे यह ट्रेन अलवर और सुबह 10.05 बजे अजमेर पहुंचेगी। ट्रेन मदार, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, हिसार लुधियाना स्टेशन पर रुकेगी।
खैरथलएक्सप्रेस का ठहराव बढ़ाया : रेलवेने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जयपुर- खैरथल एक्सप्रेस ट्रेन का खैरथल स्टेशन पर ठहराव 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।