सड़क हादसों में तीन की मौत
बर्डोदके पास बेरापुर की ढाणी के मार्ग पर बुधवार रात ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बहरोड़ थाना पुलिस के अनुसार राहुल (22) पुत्र शिंभुसिंह राजपूत निवासी बर्डोद प्रदीप (25) पुत्र लीलाराम जाट निवासी अजमेरीपुर बाइक से बर्डोद की ओर रहे थे। बेरापुर की ढाणी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को बहरोड़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
ततारपुर: कस्बेके समीप अलवर-बहरोड़ मार्ग पर अजीजपुर मोड़ के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। थानाधिकारी गिरधारी लाल मीणा ने बताया कि अजीजपुर निवासी जीतू पुत्र मंगू वाल्मीकि अपने गांव जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को खैरथल सीएचसी पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। युवक का एक साल पहले ही विवाह हुआ था।
बहरोड़. दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्रित लोग।