सरपंचों प्रधानों ने संभाला पदभार
कठूमर: प्रधानसंजय खींची ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रधान जयराम पायलट ने चार्ज सौंपा। इस अवसर पर पंचायत समिति मैदान में सभा का आयोजन किया। इसमें पूर्व विधायक रमेश खींची, निवर्तमान प्रधान जयराम पायलट, निवर्तमान उपप्रधान सुरेश चाैधरी, संदेश खंडेलवाल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश नाटोज, श्रवण मीणा और विकास अधिकारी गंगो सिंह सिनसिनबार ने योजनाओं की जानकारी दी। संचालन गोपेश भारद्वाज ने किया।
राजगढ़: पंचायतसमिति सभागार में नवनिर्वाचित प्रधान मंहत जयरामदास ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया। प्रधान की अध्यक्षता विकास अधिकारी बलदेव सिंह गुर्जर की मौजूदगी में बैठक हुई। पूर्व प्रधान मोहरपाल सांखला, उपप्रधान, बीईईओ शिवदयाल शर्मा, मुकेश मंडावरी, सीताराम वशिष्ठ, डीसी मीना सहित सरपंच मौजूद रहे। फिरोजपुर में कैलाश बैरवा, पलवा में धोली देवी गुर्जर माचाड़ी में उमा धानका ने वार्ड पंचों की मौजूदगी में अपना कार्यभार संभाला।
अलवर | जिलेमें बुधवार को कई ग्राम पंचायतों में सरपंचों प्रधानों ने पदभार संभाला। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंचों, प्रधानों वार्ड पंचों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।
रामगढ़: ग्रामपंचायत मालपुर में नवनिर्वाचित सरपंच शक्ति देवी नागपाल, उपसरपंच विशाल मजोका तथा वार्ड पंचों ने पदभार ग्रहण किया। ग्राम पंचायत रामगढ़ में सरपंच देवेंद्र दत्ता उसके पंचगणों ने कार्यभार संभाला। पूर्व सरपंच अनुराधा सैनी ने कार्यभार सौंपा। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, उपसरपंच बृजलाल सैनी, अमरसिंह ठाकर, गोविंद सैनी, मनोज सोनी, सचिव देवीसिंह, सुरेन्द्र गोपालिया, अमित भारद्वाज, लल्लू सिंह, सहायक कृषि अधिकारी प्रेमसिंह ओमी सैनी आदि मौजूद थे।
थानागाजी: पंचायतसमिति के अधीन क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में सरपंचों ने कार्यभार संभाला। मंत्री हेमसिंह भडाना ने नवनिर्वाचित प्रधान ललीता देवी को कार्यभार संभलवाया।
लक्ष्मणगढ़: पंचायतसमिति के प्रधान पद पर निर्विरोध चुनी गई कांग्रेस प्रत्याशी प्रधान शीला मीणा ने कार्यग्रहण कर लिया।
रैणी: विकासअधिकारी रामचन्द्र सैनी ने प्रधान अनिता सैनी को पंचायत समिति सदस्यों की मौजूदगी में पद की शपथ दिलाई। बबेली सरपंच बब्बरसिंह मीणा, परबैणी सरपंच राबाला सिंहल, सालोली सरपंच खेलन्ती देवी मीणा, रैणी सरपंच हरिसिंह मीणा ने चार्ज लिया।
प्रतापगढ़: सरपंचमुरारीलाल अग्रवाल, लालपुरा में सरपंच राजूदेवी गुर्जर ने पदभार ग्रहण किया। पडाक-छापती के नवनिर्वाचित सरपंच माधोसिंह भडाना को सचिव रामेश्वर दयाल जाट ने कार्यभार सौंपा।
सकट: ग्रामपंचायत नीमला की ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मीदेवी मीना ने बताया कि नीमला की पूर्व सरपंच अंगूरीदेवी ने नवनिर्वाचित सरपंच पिंकी देवी मीना को ग्राम पंचायत का चार्ज सौंपा। ग्राम पंचायत मोतीवाड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच वार्ड पंचों ने पदभार ग्रहण किया। ग्राम पंचायत सचिव पप्पूसिंह धाकड़ ने बताया कि यहां नवनिर्वाचित सरपंच तुलसीदास स्वामी को उनकी प|ी पूर्व सरपंच उषा देवी स्वामी ने ग्राम पंचायत का चार्ज सौंपा।
नारायणपुर: ग्रामपंचायत कोलाहेड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच कृष्णा यादव ने कार्यग्रहण किया। इसके अलावा उपसरपंच रविशंकर यादव सहित 11 वार्ड पंचों को कार्य ग्रहण कराया गया। अजबपुरा में सरपंच ऊषा सैनी ने वार्ड पंचों के साथ कार्यग्रहण किया। बामनवास कांकड ग्राम पंचायत में सरपंच मीना देवी ने नवनिर्वाचित उपसरपंच एवं वार्ड पंचों के साथ कार्यग्रहण किया।
बानसूर: चतरपुरामें नवनिर्वाचित सरपंच भागीरथ सिंह शेखावत, होलावास में सरपंच सुमन देवी, बानसूर सरपंच मोती लाल मीणा खेाहरी में सरपंच रामजीलाल यादव ने पदभार ग्रहण किया।
पिनान: ग्रामपंचायत टोडा नागर में नवनिर्वाचित सरपंच अंगिता मीना ने बुधवार को कार्यभार संभाला।
खैरथल: गांवरसगन ग्राम पंचायत में सचिव बाबूलाल मीणा के सरपंच श्योचंद कसाणा को पदभार ग्रहण कराया।
कठूमर. प्रधान का स्वागत करते लोग।
राजगढ़. कार्यभार ग्रहण के करते प्रधान झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए।