स्वाइन फ्लू से बचाव का काढ़ा पिलाया
खैरथल | कस्बेमें बुधवार को स्थानीय आयुर्वेदिक चिकित्साकर्मियों ने 180 लोगों को अंबेडकर सर्किल पर स्वाइन फ्लू की औषधि पिलाई। चिकित्साधिकारी महावीर यादव ने बताया कि विभाग की ओर से तीन दिनों तक कस्बे में जगह-जगह पर स्वाइन फ्लू की रोग प्रतिरोधक दवा पिलाई जा रही है। दो दिनों में 280 लोगों को दवाई पिलाई जा चुकी है। इस दौरान डॉ. महावीर प्रसाद यादव, डॉ. शोभा शर्मा, सोमपाल चौधरी, नर्स सूबेसिंह, मनोहरलाल, प्रहलाद छंगाणी आदि मौजूद रहे।