सीएचसी पर बढ़ी मरीजों की संख्या
टहला | मौसमबदलाव के साथ सीएचसी टहला पर मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में रोजाना करीब 250 रोगी पहुंच रहे हैं। इसमें जुखाम, खांसी, सिरदर्द, बुखार, बदनदर्द आदि के मरीज शामिल है। सीएचसी प्रभारी डा. उमराव मीणा ने बताया कि अभी तक यहां कोई भी मरीज स्वाइन फलू का नहीं आया है। एएनएम को निर्देशित कर सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी जा रही है।
खैरथल: सीएचसीपर सर्दी खासी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी अब 500 की हो गई है।