पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो और रोगी ...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो और रोगी ...

राजीवगांधी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध रोगियों की जांच के लिए बुधवार को 25 सैंपल लिए गए। इन्हें टेस्टिंग के लिए एसएमएस मेडिकल काॅलेज भेजा गया है। खैरथल चिकित्सा प्रभारी डा. रमेश लालवानी ने बताया कि इस्माइलपुर निवासी खातूनी खुर्शीद वार्ड 23 निवासी योगिता को जयपुर रैफर किया गया है।

कोटकासिम|परिजनोंके अनुसार बूढीबावल निवासी रणधीर (18) पुत्र राजेन्द्र सिंह यादव जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। कई दिनों से जुकाम खांसी होने पर जयपुर में उपचार कराया उसके बावजूद भी बुखार लगातार चलता रहा। उपचार के दौरान जयपुर में स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई। जांच के परिणाम आने से पहले रणधीर अपने गांव बुढीबावल गया था। जहां उसके स्वाइन फलू होने का पता चलते ही वह वापस जयपुर रवाना हो गया। मेडिकल टीम ने पीड़ित के परिजनों की जांच कर उन्हें टेमीफ्लू की दवा दी।

मिलकरकरेंगे...

इसकेलिए वे क्षेत्रीय पार्षदों से उनके इलाके की प्रमुख मांगों का एक प्रपत्र लेंगी ताकि जरूरी काम जल्दी कराए जा सकें। अल्पमत के बावजूद जिला प्रमुख बनने संबंधी सवाल को उन्होंने टाल दिया। जैसे ही पत्रकारों ने जिला प्रमुख से यह सवाल पूछा, पास बैठे उनके पति कुर्सी से खड़े हुए और सबके सहयोग की बात कहकर सवाल टाल गए। इससे पहले डीआरडीए पहुंचने पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने जिला प्रमुख एवं उनके पति राजू यादव का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दीक्षित, बानसूर विधायक शकुंतला रावत, पूर्व विधायक टीकाराम जूली, पूर्व जिलाप्रमुख दीपचंद खैरिया, तिजारा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनेसिंह गुर्जर, पूर्व यूआईटी चेयरमैन प्रदीप आर्य, नरेंद्र शर्मा, यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम यादव, यूथ कांग्रेस महासचिव दीनबंधु शर्मा, दीपेंद्र सैनी, एसआर यादव, अमित बन्ने आदि मौजूद थे। डीआरडीए कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरिकिशन यादव के नेतृत्व में संघ संरक्षक कैलाश मेहरा, अशोक मलिक, संयोजक पंकज शर्मा, बुधसिंह धामाणी, उमेश सैनी, अनूप कुमार, श्योसिंह राजपूत, जगदीश यादव आदि, पंचायत प्रसार अधिकारी संघ प्रदेशाध्यक्ष ताराचंद गुर्जर, नरेगा कर्मचारी संघ के चरणसिंह डागुर, घनश्याम जांगिड़, सीताराम, राजाराम आदि ने स्वागत कर जिला प्रमुख को ग्रामीण एवं पंचायती राज विकास का भरोसा दिलाया।

मेडिकलकाॅलेज की ....

चिकित्साशिक्षा विभाग के नाम मेडिकल काॅलेज की भूमि की लीज डीड के बाद अब इसकी चारदीवारी की जाएगी। इसके लिए करीब एक करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। मेडिकल काॅलेज की करीब दो किलोमीटर की चारदीवारी पर 107 लाख रुपए की लागत का प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया। ये बजट निदेशालय ने मंजूर कर दिया है। इसके लिए चिकित्सा विभाग की ओर से शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया होगी।