पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता अभियान पंचायत चुनावों पर चर्चा

सदस्यता अभियान पंचायत चुनावों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंडावर| मुंडावरब्लाक कांग्रेस की बैठक सोमवार को कस्बे के रैन बसेरा सभागार में आयोजित हुई। बैठक में पंचायती राज चुनावों सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में अभियान के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार हरितवाल जगदीश मीणा तथा ब्लाक प्रभारी गिरीश डाटा ने टिकाऊ सिद्धांतों पर चलने वालों को सदस्यता अभियान में प्राथमिकता के साथ जोड़ने का आह्वान किया। पवन सैनी कविता यादव ने आपस में मिलजुल कर पंचायती राज चुनावों को लड़ने का आह्वान किया।

बैठक में कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष गंगाराम पटेल, ब्लाक अध्यक्ष धर्मसिंह बोहरा, कृषि उपज मंडी खैरथल के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, कविता यादव, अनिता चौधरी, देशराज यादव, राजेंद्र यादव, अशोक पटेल, बाबूलाल यादव, ललित यादव, मनोहर लाल यादव, रोहिताश्व चौधरी, गोपीचंद शर्मा, सतीश यादव, रोहिताश्व राजवाड़ा, सरपंच जगराम गुर्जर, प्रकाश चौपड़ा, मोहरसिंह गुर्जर, दुर्गा भारद्वाज, मातादीन गुप्ता, यूनुस खान सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

बीबीरानी|कस्बेमें सोमवार को सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपचंद खैरिया की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें बाहर से आए पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बूथों के हिसाब से सदस्यता अभियान चलाया जाए एवं जन-जन को कांग्रेस की नीति रीति से अवगत कराया जाए। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता पवन सैनी ने एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। इस मौके पर गिरीश डाटा, कांग्रेस के युवा नेता महावीर आचार्य, रामचरण चौधरी, मनोज ढिल्लन, सरपंच कप्तान चौधरी, डाॅ. दिनेश यादव, ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।