बदहाल सड़क को लेकर सौंपा ज्ञापन
बदहाल रास्तों से ग्रामीण परेशान
टूटी सड़क बनी दुर्घटना का सबब
उपखंडकार्यालय से तहसील कार्यालय को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली को लेकर मंगलवार को मोहल्ला पीठ कुभंकार एवं दुकानदारों ने उपखंड अधिकारी बलवंत सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि उपखंड कार्यालय से तहसील कार्यालय को जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत बदत्तर बनी हुई है। यह मार्ग जगह-जगह से टूटकर गहरे गड्ढों मेंं तब्दील हो चुका है। वहीं गंदे पानी का जमावड़ा होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं इसी रास्ते पर उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, पंचायत समिति के अलावा सरकारी विद्यालय सरकारी अस्पताल होने से यहां दिनभर साधनों पैदल जाने-आने वालों की आवाजाही लगी रहती है।
इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क मार्ग को सही नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
भवन एवं सह निर्माण मजदूर किसान जन मोर्चा राजस्थान के सदस्यों ने 3 दिसंबर को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर धरने की चेतावनी दी थी। जिलाध्यक्ष बाबूलाल जोड़ली ने बताया कि श्रीचंद वर्मा द्वारा आश्वासन दिए जाने के कारण धरने को 16 दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में सुंदर लाल, निहाल सिंह, लक्ष्मणराम, धर्मपाल, डालचंद, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, रामेश्वर, दुलीचंद, विशंभर आिद मौजूद थे।
कोटकासिम. कस्बे के मुख्य मार्ग पर अस्पताल के सामने फैला कीचड़।
भास्कर न्यूज | माजरीकलां
सार्वजनिकनिर्माण विभाग की उदासीनता के चलते जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण बहरोड़-मांढन मुख्य सड़क मार्ग वाहन चालकों एवं यात्रियों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है। लोगों ने उपखण्ड अधिकारी से सड़क मरम्मत की मांग की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र को उपखण्ड बहरोड़ नीमराना को जोड़ने वाली बहरोड़-मांढन मुख्य सड़क मार्ग माजरीकलां, गंडाला, भीटेडा , रिवाली चौक, रोडवाल, बीरनवास के पास जगह-जगह से सड़क धंसने टूटने के कारण जानलेवा गड्ढे बन गये जो वाहन चालक को दिखाई भी नहीं पड़ते हैं। वाहन को गड्ढे में गिरने बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाएं घट रही हैं।