- Hindi News
- शीतलदास महाराज के मेले में उमड़े श्रद्धालु
शीतलदास महाराज के मेले में उमड़े श्रद्धालु
खैरथल |गांव रेणागिरीमें शीतलदास महाराज का मेला रविवार को धूमधाम से भरा, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेने पहुंचे। बेनामी आश्रम रेणागिरी के महंत बालकदास ने बताया की इससे पूर्व शनिवार को विधिवत पूजा- अर्चना के बाद अखंड रामायण पाठ का समापन किया गया। रात्रि 8 बजे सत्संग प्रवचन का आयोजन किया गया। रविवार को मेले में सत्संग प्रवचन करने के बाद भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।