पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु दादा आसूराम महाराज का वर्सी उत्सव मनाया

गुरु दादा आसूराम महाराज का वर्सी उत्सव मनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके प्रेम प्रकाश आश्रम में रविवार को गुरु दादा आसूराम महाराज का वर्सी उत्सव मनाया गया। आश्रम के संत हरीश प्रेमप्रकाशी ने बताया की प्रेम प्रकाश आश्रम में वर्सी उत्सव के तहत सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे से 9 बजे तक हवन-यज्ञ हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। इस दौरान सत्संग संतों के प्रवचन हुए। दोपहर को भंडारा हुआ। शाम को सत्संग-प्रवचन तथा आरती के बाद प्रेम प्रकाश संप्रदाय के मंडल अध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने फोन पर पल्लव पाकर वर्सी उत्सव का समापन किया।