पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसों में शिक्षिका सहित तीन जनों की माैत

सड़क हादसों में शिक्षिका सहित तीन जनों की माैत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारकी रात दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पहली घटना हाईवे पर मिठियावास पुल के पास हुई जिसमें ट्रोला चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। टपूकड़ा पुलिस ने बताया कि गांव पाटन खुर्द निवासी मनीष कुमार (23) पुत्र शिंभु दयाल अपने साथी अशोक कुमार पुत्र बंशी लाल के साथ बाइक से टपूकड़ा से अपने गांव पाटन खुर्द की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कैंटरा चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अशोक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को अस्पताल पहुंचाया परिजनों को सूचना दी। घायल अशोक की नाजुक हालत को देख परिजन उसे इलाज के लिए अन्य जगह ले गए। घटना की रिपोर्ट सुरेंद्र पुत्र सुंदर लाल ने ट्रोला चालक के खिलाफ टपूकड़ा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर लिया जबकि चालक मौके से भागने में कामयाब रहा।

दूसरी घटना कस्बे के हाईवे पर गोपाली चौक के पास घटी। टपूकड़ा थानेदार ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र कैलाश चंद जाट निवासी हरसौली खैरथल अपने साथी अवनेश पुत्र रामचंद्र खाती के साथ टपूकड़ा एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस कार से जा रहे थे। गोपाली चौक के पास गलत दिशा से आते डंपर ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार दोनों युवक घायल हो गये। पुलिस ने दोनों टपूकड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे नाजुक हालत देख अवनेश को भी रैफर कर दिया गया। मृतक के पिता कैलाश चंद पुत्र गोपीराम ने टपूकड़ा थाने में डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

ट्रेलरकी टक्कर से शिक्षिका की मौत

बहरोड़|राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या आठ पर पनियाला थाना अंतर्गत गांव खेड़की मुक्कड़ के पास बुधवार को ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दंपती उसके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने शिक्षिका प|ी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु कराया। पनियाला पुलिस ने बताया कि बहरोड़ थाना क्षेत्र के गांव हमजापुर निवासी शिक्षक सुरेंद्र कुमार प|ी शर्मिला दो बच्चे प्रिंस तुषार के साथ बाइक से पावटा जा रहा था। हाइवे पर गांव खेड़की मुक्कड़ के पास ट्रेलर के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मृतक शर्मिला सुरेंद्र पावटा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है।

टपूकड़ा. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।