स्वाइन फ्लू के पांच और पाॅजीटिव मिले
स्वाइनफ्लू के पांच और पॉजीटिव केस चिन्हित हुए हैं। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निदेशालय से सूचना मिली। ये रोगी जयपुर के एसएमएस सहित निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमएचओ डॉ. आरके मीणा के अनुसार शहर के वार्ड 21 निवासी भौंती देवी (38), बूढ़ीबावल (कोटकासिम) निवासी रणवीर (18) एवं बानसूर की रजनी देवी (33) को जांच में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया है। खैरथल सीएचसी के डॉ. राजेश लालवानी के अनुसार, 3 फरवरी को पॉजिटिव आए कस्बे के मेलनर्स पवन अग्रवाल की प|ी रीना (26) पुत्र मोनू (2) को भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया है। आठ फरवरी को एसएमएस मेडिकल कालेज की जांच रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सा विभाग ने उनकी मॉनिटरिंग की। ये दोनों अभी खैरथल में हैं। इन क्षेत्रों में ब्लाॅक स्तर पर चिकित्सा दल भेजकर संपर्क में आए लोगों को टेमीफ्लू वितरण की गई।
ग्रामीणविधायक को दी टेमीफ्लू : अलवरग्रामीण विधायक जयराम जाटव को भी स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए रविवार को टेमीफ्लू दी गई है। विधायक जिला प्रमुख प्रधान पद के चुनावों में पार्टी सदस्यों की बाड़ेबंदी के दौरान मुंडावर विधायक धर्मपाल चौधरी सहित काफी लोगों के संपर्क में आए। इसलिए उन्हें चिकित्सा दल ने एहतियात के तौर पर टेमीफ्लू दी।