पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए बच्चों को पिलाया काढ़ा

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए बच्चों को पिलाया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके निकटवर्ती गांव पेहल में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पिलाए जा रहे आयुर्वेदिक काढ़ा मंगलवार को 750 लोगों को पिलाया गया, जिसमें स्कूली बच्चे, शिक्षक ग्रामीणों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। पेहल के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय की चिकित्साधिकारी डॉ. विमला गौड़ के निर्देशन में राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, विनायक पब्लिक स्कूल, ललित पैराडाइज स्कूल, देवी पब्लिक स्कूल मदर टेरेसा स्कूल मेंं स्कूली बच्चों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाकर स्वाइन फ्लू के लक्षणों उपचार की जानकारी दी गई। इस दौरान पर्यावरण प्रेमी प्रशांत शर्मा, जसवंत सैनी, सोनू लोढ़ा, देशराज चौधरी, एसएस चौहान, रमाकांत जोशी, पतराम चौधरी, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

राजगढ़: कस्बेके राजकीय श्रेणी आयुर्वेद चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए अनेक लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद चिकित्सक समय सिंह गुर्जर ने बताया कि यह काढ़ा रोगी अन्य सभी के लिए लाभकारी संक्रमण से बचाव करने में सक्षम है। गुर्जर ने बताया कि आयुर्वेद काढ़ा गोगिव्हादि , दशमूल गोलय सहित अन्य आयुर्वेदिक दवाओं से तैयार किया गया है। यह औषधी युक्त काढ़ा रोग को फैलने से बचाव में लाभकारी सिद्ध होगा। यह औषधियुक्त काढ़ा क्षेत्र के प्रत्येक औषधालयों में पिलाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अजय मीना सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विद्यालयों में नहीं होगी प्रार्थना सभा

सकट| गांवराजपुरबड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को कृमि नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजगढ़ ब्लॉक प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी शिवदयाल शर्मा ने विद्यालय की छात्राओं को इन दिनों फैल रहे स्वाइन फ्लू रोग की जानकारी दी साथ ही कहां कि जब तक उच्चाधिकारियों द्वारा आगामी आदेश नहीं दिए जाने तक विद्यालय में प्रार्थना सभा नहीं होगी। इस मौके पर बीईईओ ने बालिकाओं के साबुन से हाथ धुलवाकर उन्हें डी वार्मिंग की गोलियां खिलाई। इस अवसर पर आरपी नागेंद्र गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा मीना, वार्डन कल्पना शर्मा, मुनेशी बाई मीना आदि मौजूद थे।

खैरथल. पेहल में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाते हुए