- Hindi News
- सदस्यता अभियान के लिए मंडल प्रवासी नियुक्त
सदस्यता अभियान के लिए मंडल प्रवासी नियुक्त
भाजपा ने चार मंडल अध्यक्ष बनाए
भारतीयजनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सदस्यता अभियान के लिए मंडल प्रवासियों की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, संजय शर्मा, प्रदेश मंत्री सुरेश यादव, राजकुमार तीर्थानी, सुरेश यादव (बहरोड़), कपिल वैद्य, उम्मेद सिंह भाया एवं नरेश शर्मा को प्रवासी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए बुधवार को दोपहर दो बजे केडलगंज भाजपा कार्यालय में बैठक होगी। बैठक में जिला महामंत्री, मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, सदस्यता अभियान के संयोजक सह संयोजक तथा मंडल संयोजक सह संयोजक शामिल होंगे।