पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंचों पंचों ने ली शपथ, गांवों में स्वागत

सरपंचों पंचों ने ली शपथ, गांवों में स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानागाजी: पंचायतसमिति की नवनिर्वाचित प्रधान ललिता देवी का कोलाकाबास गांव में समाज के लोगों ने सम्मान समारोह किया। कार्यक्रम में बनवारी गुर्जर लम्बरदार पप्पू बलाई, रामपाल, कैलाश, रामचन्द्र सुन्दरलाल सहित अन्य लोग थे।

खैरथल: जिलापरिषद वार्ड दस से चुनाव जीतने पर जिला पार्षद प्रेम चौधरी का सोमवार को उनके ग्राम काठका माजरा में ग्रामीणों ने जुलुस निकाल कर स्वागत किया। कार्यक्रम मे कांग्रेस नेता बलबीर छिल्ल„र का भी ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्रामीणों ने हाइवे से लेकर गांव तक जुलुस निकाल कर खुशी जताई। कार्यक्रम में सूरजभान चौधरी,Ÿ श्रीचंद चौधरी, बाबूलाल चौŠधरी, दड़की देवी, फूलवती देवी, बन्नी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रधानका सम्मान समारोह आज

लक्ष्मणगढ़: कस्बेकी प्रधान शीला मीणा का मंगलवार को ग्राम कनवाड़ा, कफनवाड़ा सहित बैरवा में सम्मान समारोह किया जाएगा। इस मौके पर पंचायत सदस्य ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।

भास्कर न्यूज | अलवर

जिलेभर में पंचायत चुनाव खत्म होने के साथ ही जनप्रतिनिधियों के स्वागत अभिनंदन के सिलसिले ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार को कई जगह नवनिर्वाचित सरपंचों ने पदभार संभाला।

बानसूर: ग्रामपंचायत हमीपुर की सरपंच माया देवी ने सोमवार को ग्राम पंचायत भवन में पदभार ग्रहण किया। सरपंच वार्ड पंचों का स्वागत किया गया। इधर ग्राम पंचायत आलमपुर के सरपंच खडगसिंह ने पद संभाला। यहां भी पंच-सरपंच का माला पहनाकर स्वागत किया।

खैरथल:गांवजिंदोली में नवनिर्वाचित सरपंच पंचों की ओर से कार्यभार संभाला गया। इससे पूर्व पंचायत सचिव रामफल गुर्जर ने पंचों को शपथ दिलाई। इस दौरान सरपंच सहित वार्ड पंचों का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच बंशीलाल चौधरी ने पंचों से एक साथ संगठन में रहकर गांव के विकास में सहयोग देने की अपील की।



मालाखेड़ा: पंचायतसमिति उमरैण की ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरा के नवनिर्वाचित सरपंच इंद्रमल मीणा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पिनान: ग्रामपंचायत सरपंच बिरजूराम मीना ने ग्राम पंचायत भवन में पूर्व सरपंच मनोरी देवी बैरवा से चार्ज लेकर पदभार संभाला। सरपंच मीना ने पंचों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। पंचों ने प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता का संकल्प लिया।

लक्ष्मणगढ़: ग्रामपंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच बच्चू तिवाड़ी ने पदभार संभाल लिया।

गोविंदगढ़: कस्बेसहित आसपास की विभिन्न ग्राम पंचायतों पर कई सरपंचों ने कार्यभार संभाला। ग्राम पंचायत में नव निर्वाचित सरपंच नीरज गर्ग वार्ड पंचों को पंचायत सचिव गिर्राज प्रसाद शर्मा ने पदभार सौंपा। रामबास सरपंच निर्मला भारद्वाज ने भी कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम को स्वच्छ रखने की शपथ ली गई।

नारायणपुर: ग्रामपंचायत विजयपुरा में नव निर्वाचित सरपंच ने अपने वार्ड पंचों एवं उप सरपंच के साथ ग्राम पंचायत का कार्यभार संभाला। सोमवार सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत विजयपुरा के लोगों ने नवनिर्वाचित सरपंच मोहनलाल वर्मा, उप सरपंच मनोज बारेठ सहित ग्यारह वार्ड पंचों को कार्यभार दिलवाया गया।

खैरथल. ग्राम काठका माजरा में जिला पार्षद का स्वागत।