- Hindi News
- हांसपुर में फैक्ट्रियों के गंदे पानी से ग्रामीण परेशान
हांसपुर में फैक्ट्रियों के गंदे पानी से ग्रामीण परेशान
कस्बेके निकवटवर्ती गांव हांसपुर खुर्द में फैक्ट्रियों के गंदे पानी से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खैरथल कस्बे की फैक्ट्रियों का गंदा पानी उनके गांव में आता है। गंदे पानी की वजह से आसपास का वातावरण दूषित हो गया है मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों की फसल भी नष्ट हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही इस विषैले पानी को रोका नहीं गया तो गांव की जमीन बंजर हो जाएगी। ग्रामीणों की ओर से एसडीएम कोटकासिम नगरपालिका खैरथल को अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन ग्रामवासियों की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस संदर्भ में समस्या की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर अलवर, प्रदूषण विभाग अलवर, स्वास्थ्य विभाग अलवर, मुख्यमंत्री थानाधिकारी खैरथल को भी प्रेषित की गई है।