पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतगुरु की महिमा अपार : संत रामचंद

सतगुरु की महिमा अपार : संत रामचंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरथल | कस्बेकी गुरुनानक कालोनी में निरंकारी मिशन की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग में संत रामचंद ने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में सतगुरु के आने से परमात्मा की अनुभूति होती है तथा सत्संग से ही मनुष्य के जीवन में भक्ति आती है। गुरुमत के अनुसार चलने पर मनुष्य का मनोबल ऊंचा होता है। सत्संग सेवा और सिमरन तीनों का मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व है इससे काम, क्रोध का नाश होता है। सत्संग में महात्मा कन्हैयालाल, किशनलाल दयानंद ने प्रवचन दिए। सत्संग की सेवाएं महात्मा अरविंद हरीश ने संभाली