पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट का आरोपी गिरफ्तार

लूट का आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने ट्रक चालक से हथियारों के बल पर लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन सहयोगियों के साथ थाना क्षेत्र के बर्डोद रोड स्थित खोरी गांव के समीप 8 सितंबर की रात वारदात को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी मुकेश जोशी ने बताया की कुमपुर थाना खैरथल निवासी श्रीकृष्ण पुत्र लालसिंह यादव ने मामला दर्ज करवा था कि वह 8 सितंबर को हरसौरा से कबाड़ भरकर अपने मालिक के साथ दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान खोहरी भुनगड़ा मंदिर के पास 4 बाइक सवारों ने उनके ट्रक के आगे बाइक लगाकर उससे एवं उसके मालिक से करीब 7 हजार रुपए नकद, मोबाइल एवं कागजात लूट लिए थे।

मामले में जारी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने पाटन अहीर थाना कोटकासिम निवासी संदीप पुत्र गजराज सिंह यादव को गिरफ्तार किया तो उसने वारदात करना कबूल लिया। पुलिस आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों सहित उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। इधर पुलिस ने टोल प्लाजा के पास अपराध की योजना बना रहे राजकुमार पुत्र रोहिताश निवासी महाराजावास बहरोड़ को गिरफ्तार किया है। युवक बहरोड़ थाने का स्थाई वारंटी भी है।