पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैलाश जोशी अध्यक्ष नियुक्त

कैलाश जोशी अध्यक्ष नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर| कस्बेके समीपवर्ती गांव जौनायचाकलां में राजस्थान ब्राह्मण चेतना मंच की एक बैठक का आयोजन मंच के प्रदेश महासचिव संजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य की विभिन्न इकाइयों में विप्र एकता के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ.वेदप्रकाश शर्मा की अनुमति पर खैरथल निवासी कैलाश जोशी पुत्र रामेश्वर दयाल जोशी को किशनगढ़बास तहसील का अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें एक सप्ताह में कार्यकारिणी बनाकर विप्र समाज के प्रचार-प्रसार एवं समाज में एकता के प्रयास पर बल देने के निर्देश दिए गए। बैठक में पूर्व उपसरपंच रामकिशन शर्मा, अश्विन गौड़, ऑरियन्टल कंपनी निदेशक संजीव गौड़, रेणु दत्त शर्मा, पवन शर्मा, तनय वशिष्ठ, विनय सहित ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।