पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिकों का अब तीन दिन होगा पंजीयन और नवीनीकरण

श्रमिकों का अब तीन दिन होगा पंजीयन और नवीनीकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रमिकोंकी सुविधा के लिए श्रम विभाग ने अब पंजीयन नवीनीकरण के दिन क्षेत्र तय कर दिए हैं। 22 सितंबर से सोमवार, मंगलवार बुधवार को पंजीयन नवीनीकरण किया जाएगा। श्रम उपायुक्त जितेंद्र खट्टर ने बताया कि निर्धारित दिन को पास बुक भी जारी की जाएंगी। अभी मंगलवार को शहरी श्रमिकों के पंजीयन का होता था और बुधवार को जिलेभर के श्रमिकों के कार्डों का नवीनीकरण का कार्य होता था। लेकिन अब अलग-अलग क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए अलग दिन तय किया गया है।

कब किस क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन नवीनीकरण

सोमवार:रेलवेस्टेशन, भारत टॉकीज, बर्फखाना, तेज मंडी, बैंक कालोनी, कटी घाटी, चूड़ी मार्केट, मुंशी बाजार, रोड नंबर दो, प्रताप बास, शांतिकुंज, दिल्ली दरवाजा, महताब सिंह नोहरा, स्कीम नंबर एक दो, तिजारा रोड बहरोड़ रोड के क्षेत्र में रहने वाले श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा। इस दिन तिजारा, लक्ष्मणगढ़ अलवर तहसील के श्रमिकों के कार्डों का नवीनीकरण किया जाएगा।

मंगलवार:घंटाघर,भटियारों की गली, केडलगंज, बिजलीघर चौराहा से कंपनीबाग, मनुमार्ग, कबीर कॉलाेनी, स्कीम नंबर आठ, गोपाल टॉकीज, चर्च रोड सिविल लाइन क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा। इस दिन बहरोड़, नीमराणा, शाहजहांपुर, राजगढ़ मुंडावर तहसील के श्रमिकों के कार्डों का नवीनीकरण किया जाएगा।

बुधवार:दाउदपुर,60 फुट रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली रोड, रामपुर, मुंडाना, सारे खुर्द, 200 फुट बाईपास, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, सर्राफा बाजार, बजाजा बाजार, होपसर्कस, बस स्टैंड रोड, गायत्री मंदिर रोड, लाल डिग्गी, घोड़ाफेर चौराहा, मालाखेड़ा बाजार, प्रतापबंध रोड एमआईए क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा। इस दिन खैरथल, रामगढ़, किशनगढ़, थानागाजी, कठूमर बानसूर तहसील क्षेत्र के श्रमिकों के कार्डों का नवीनीकरण किया जाएगा।