पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान हरियाणा में नए बाजरे की आवक शुरू

राजस्थान हरियाणा में नए बाजरे की आवक शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| हरियाणाके उत्पादन केंद्रों पर नया बाजरा आना शुरू हो गया है। वहां पर करीब सात हजार बोरी बाजरा प्रतिदिन मंडियों में उतर रहा है। राजस्थान की अलवर, खैरथल, बानसूर, सूरजगढ़ एवं झुंझुनू आदि क्षेत्रों में भी नए बाजरे की आवक होने के समाचार मिले हैं। इसे देखते हुए तीन-चार दिन के अंतराल में बाजरा 60 रुपए टूट गया है। मोली बरवाला डिलवरी बाजरा 1215 से 1220 रुपए प्रति क्विंटल बोला जा रहा है। हरियाणा में लूज बाजरा 1125 से 1150 रुपए, जबकि राजस्थान की मंडियों में इसके भाव 1090 रुपए प्रति क्विंटल पर गए हैं। कृषि विभाग के अनुसार पिछले साल करीब 41 लाख टन बाजरा राजस्थान में पैदा हुआ था, जबकि बारिश की कमी के चलते इस बार लगभग 25 लाख टन की क्रॉप होने के आसार हैं। व्यापारियों के मुताबिक बाद में बारिश में अच्छी होने से राज्य में बाजरे की पैदावार का आंकड़ा बढ़ सकता है।