शांतिभंग के आरोप में दस पकड़े
अलवर|शहर कोतवालीऔर शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए शांतिभंग के आरोप में दस जनाें को गिरफ्तार किया। कोतवाली थाना पुलिस ने जोगेंद्र पुत्र रामलाल निवासी चिकानी थाना सदर, गुलाब सिंह पुत्र चरणदास निवासी थाना सदर, शिवकुमार पुत्र ताराचंद निवासी नंगला डूमर थाना खैरथल, पवन कुमार पुत्र जोगेंद्र निवासी चिकानी थाना सदर, लब्बाराम पुत्र अशाेक कुमार निवासी किशनगढ़बास और हन्नी पुत्र अमरजीत निवासी दारुकूटा मोहल्ला को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने राजेंद्र कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी नौरंगाबाद, अनिल कुमार पुत्र नारायण लाल निवासी साहबजोहड़ा, मुकेश कुमार पुत्र नंदकिशोर निवासी बलाई मोहल्ला, रामगढ़ और संदीप कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी किला मोहल्ला रामगढ़ को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।