पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई में तीखी नोक झोंक

जनसुनवाई में तीखी नोक-झोंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के संगेलिया अध्यक्ष

मुंडावरविधायक धर्मपाल चौधरी ने सोमवार को कस्बे की पंचायत समिति के सभागार में जनसुनवाई की। कार्यक्रम में बिजली समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों ने खासा हंगामा खड़ा किया। लोगों ने डीपी, लीड, बिजली का अन्य सामान नहीं मिलने सहित बिलों की विसंगतियो को लेकर शिविर में ही मौजूद बिजली निगम के सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता से तीखी नोक झोंक की। कार्यक्रम में बिजली की सबसे ज्यादा 31 समस्याएं आई। इसके अलावा कार्यक्रम मे भाजपा कार्यकर्ता थावर सिंह चौधरी ने उलाहेड़ी-जसाई सड़क मार्ग निर्माण में गांव भिखावास में रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उलाहेड़ी गांव में चांदपुर मोड़ पर एक परिवार द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण सार्वजनिक निर्माण विभाग ने जगह के अभाव में करीब 20 फुट निर्माण नहीं किया। इसलिए वहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

तृतीय श्रेणी के अध्यापकों ने ब्लाक शिक्षा अधिकारी द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं देने की समस्या भी रखी। कृषि सहायक अधिकारी राजेंद्र यादव ने कृषि की नई योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार मुकटसिंह, उपकोषाधिकारी अवधेश गुप्ता, ब्लाक स्वास्थ अधिकारी बाबूलाल गोठवाल, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता होतीलाल यादव, मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, मगन खंडेलवाल, उम्मेद भाया, शकुंतला देवी, राजाराम यादव, जगदीश सैनी, सोनू भारद्वाज, नीरज शर्मा, महेश यादव, सतीश सोनी, विजय शर्मा, किशोर चौधरी, भीम चौधरी आदि मौजूद थे। जनसुनवाई शिविर के पश्चात विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जम्मू कश्मीर में बाढ़ की प्राकृतिक आपदा में ज्यादा से ज्यादा सहायता देने को कहा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर की त्रासदी में सहायता देने का आश्वासन दिया।

मुंडावर. जनसुनवाई शिविर मे समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीण।