पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन तीर्थयात्रियों के दो दल रवाना

जैन तीर्थयात्रियों के दो दल रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| जैनसमाज के दो दल सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए। 60 श्रावकों का जत्था सुबह दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर एक्सप्रेस से गुजरात राज्य के गिरनार सिद्ध क्षेत्र के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले उनका रेलवे स्टेशन पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। बजाज बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर नंदीश्वर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि गिरनार सिद्ध क्षेत्र के दर्शन कर 19 सितंबर को श्रावक वापस अलवर आएंगे। इसी प्रकार बाहुबली जी सहित अन्य क्षेत्रों के दर्शन के लिए एक दल दोपहर को जयपुर के लिए रवाना हुआ। जयपुर से कर्नाटक के लिए रवाना होंगे। इस दल में अलवर सहित मुबारिकपुर, खेड़ली आदि के यात्री शामिल है। यात्रा दल के सदस्य शिखर चंद जैन ने बताया कि उनका दल 27 सितंबर को वापस अलवर पहुंचेगा।

अलवर. सोमवार दोपहर को खैरथल-जयपुर ट्रेन से बाहुबलीजी तीर्थ स्थल के लिए रवाना हुए जैन समाज के लोग।