जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का किया स्वागत
खैरथल| जयपुर-चंडीगढ़एक्सप्रेस ट्रेन का सोमवार को रेलवे स्टेशन पर पहली बार पहुंचने पर खैरथल विकास मंच भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों फूलमालाओं से ट्रेन का स्वागत किया तथा गार्ड को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी इसके बाद ट्रेन के रवाना होने के बाद स्टेशन परिसर पर लड्डू बांटे गए। इस दौरान खैरथल विकास मंच उपाध्यक्ष श्यामलाल शर्मा, मनोहर परवाना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल परवाना, मंडल अध्यक्ष पवन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी डॉ. रिंकू मेहता, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक डाटा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश हेड़ाऊ, कंवलजीत सिंह, तरण दुलानी, पंकज खुराना, बाबूलाल शर्मा और शेरसिंह सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे
राजगढ़| जयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन के राजगढ़ आगमन पर विकास मंच की ओर से ग्रामीणों ने स्वागत किया। विकास मंच के अनिल गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। इस अवसर पर मीना खंडेलवाल, नीरज शर्मा, रमा आर्य, सतीश शर्मा, लोकेश रावत, अर्चना भांगला, सुनीता मीना, बृजेश सर्राफ सहित अन्य कस्बेवासी मौजूद थे।
खैरथल.स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत करते लोग।