अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला
खैरथल | शाहपुरके पहाड़ों में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। थानाधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मातादीन मीणा वनपाल मुंडावर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो अपनी टीम के साथ शनिवार दोपहर अवैध खनन रोकने शाहपुर की पहाडिय़ों पर गए थे, जहां कंप्रेशर, ट्रैक्टर अन्य मशीनरी लगी थी तथा अवैध खनन हो रहा था। जिसे रोकने का प्रयास किया तो समयदीन, इज्जू मेव निवासी टेहटड़ा सहित करीब 10 से 15 लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।