नवीन खंडेलवाल का आईएफएस में चयन
खैरथल | कस्बेके नवीन खंडेलवाल का भारतीय वन सेवा में चयन हुआ है। आईएफएस में चयनित 110 अभ्यर्थियों में नवीन की 38वीं रेंक आई है। नवीन के पिता अशोक गुप्ता खैरथल के बीएसएनएल कार्यालय में सुपरवाइजर है। माता रजनी गुप्ता गृहिणी हैं। बड़ा भाई अनुज फार्मा कंपनी दिल्ली में मैनेजर है। नवीन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-भाभी सतपाल महाराज को दिया है। उनका बचपन से वन सेवा में जाने का मन था। वे वन सेवा में आकर पर्यावरण, जलवायु संरक्षण, जनजाति उत्थान के लिए खास कार्य करना चाहते हैं। शेष|18पर
राजस्थानमध्य प्रदेश में जंगल जनजाति के विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं। नवीन ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से की है। इसके बाद आईआईटी दिल्ली से फिजिक्स में इंजीनियरिंग की। नवीन ने आईआईटी 2008 में 28वीं स्टेट रेंक 180 ऑल इंडिया रेंक प्राप्त की। इसके बाद 2012 से 2015 तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में दिल्ली में सर्विस की।
नवीन को मिठाई खिलाते परिजन।