बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन घायल
टपूकड़ा| हाईवेपर मीठियावास पुल के पास अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे तीन लोग घायल हो गए। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। खैरथल निवासी भरत कुमार पुत्र बदलू राम, मोनू पुत्र लल्लूराम , लोकेश पुत्र धर्मपाल तिजारा की तरफ से टपूकड़ा रहे थे कि मीठियावास पुल के पास अचानक बाइक डिवाइडर से टकरा गई और तीनों घायल हो गए। सूचना पर टपूकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को टपूकड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां पर तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।