गोतस्करी में शामिल पिकअप का मालिक गिरफ्तार
खैरथल| पुलिसने गोतस्करी में शामिल पिकअप के मालिक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 9 अप्रैल 15 की रात पुलिस ने गोतस्करी के मामले में पिकअप चालक इरशाद उर्फ सुलेमान पुत्र वली निवासी चुहड़पुर थाना चौपानकी साजिद पुत्र अयूब निवासी चोर चावंडी थाना टपूकड़ा को पकड़ा था। पुलिस ने मामले में पिकअप के मालिक उमर पुत्र इसराइल निवासी उटावड़ थाना हथीन जिला पलवल को गिरफ्तार किया है।